भव्य रूप से छठ महापर्व मनाने का समिति ने लिया संकल्‍प

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • सूरजभान सिंह चुन गए अध्यक्ष

रांची। रांची जिला छठ पूजा समिति की बैठक किशोरगंज स्थित एलपी पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें छठ पूजा को लेकर विभिन्न प्रकार की रणनीतियां तय की गई। पूर्व समिति को भंग कर इस वर्ष के लिए नई समिति का गठन किया गया। भव्‍य रूप से छठ महापर्व मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सूरजभान सिंह को चुना। इसमें रांची जिला के विभिन्न समिति के छठ घाट के अध्यक्ष मौजूद रहे। सूरजभान सिंह ने युद्ध स्तर पर समिति के विभिन्न दायित्व और लक्ष्यों को हासिल करने का मंत्र दिया। सभी घाट के प्रतिनिधि ने अपनी समस्याएं बताई, जिसका समाधान प्रशासन, एनडीआरएफ, नगर निगम अपने वालंटियर से करेगी। सहयोग के तौर पर 501 छठ व्रतियों को महापर्व से पूर्व ही पूजा की पूर्ण सामग्री दी जाएगी। छठ पूजा के दिन सहायता शिविर लगाया जाएगा।

बैठक में सभी छठ घाटों की विशेष रूप से साफ सफाई, हर छठ घाटों में चेंजिंग रूम की व्यवस्था, सभी कृत्रिम घाटों में पानी की व्यवस्था,पानी को खतरे के निशान से नीचे रखना, घाटों व्रतियों के सहयोग के लिए समिति की महिला और पुरुष वालंटियर, एनडीआरएफ टीम, महिला पुलिस, डस्ट, घाट पर जाने वाले रास्तों में लाइट व्यवस्था करने पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रुप से संरक्षक संजीव विजयवर्गीय, शशांक राज, सुमित सिंह, प्रिंस आसमानी, मुनचुन राय, निशांत यादव, सुजीत सिंह, राहुल चौधरी, बेबी गाड़ी, श्वेता सिंह, जितेंदर पाठक,  श्याम किशोर सिंह, रूद्रप्रताप सिंह एवं सभी समिति के पदधारी एवं सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *