पलामू के 3,49,318 लाभुकों को खाते में भेजी गई मंईयां सम्मान योजना की राशि

झारखंड
Spread the love

  • योजना की तीसरी क़िस्त हस्तांतरण को लेकर टाउन हॉल में कार्यक्रम

मेदिनीनगर। दुर्गा पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बीच तीसरी किस्त हस्तांतरण समारोह का आयोजन 9 अक्‍टूबर को टाउन हॉल में किया गया। इस अवसर पर जिले के 3,49,318 लाभुकों के बीच 3,49,318000  रुपये ट्रांसफर किये गये। इसके बाद टाउन हॉल में 18 से 20 वर्ष के 7 नये लाभुकों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया।

इसके पूर्व उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पूजा के मद्देनजर सरकार आपके खाते में यह राशि ट्रांसफर कर रही है। यहां बात सिर्फ राशि ट्रांसफर की नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने की है। यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

श्री शशि ने कहा कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक अच्छी पहल है। जब महिलाएं सशक्त बनेगी, तब हमारा पूरा समाज सशक्त होगा। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में लोहरदगा में आयोजित हो रहे मंईयां सम्मान योजना की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई थी।

मौके पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक विक्रम आनंद समेत बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *