रांची। चुनाव से पहले आजसू पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक पूर्व विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। उनका झामुमो में शामिल होने की बात सामने आ रही है।
आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया। सुदेश महतो को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
यह बात सामने आ रही है कि श्री रजक जेएमएम के टिकट पर चंदनकियारी से चुनाव चुनाव। यहां से एनडीए के उम्मीदवार और भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को टिकट मिलना तय है।
जानकारी हो कि मीडिया से बातचीत में भाजपा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा लगातार बोल चुके हैं कि चंदनकियारी से बीजेपी का उम्मीदवार लड़ेगा। इसपर आजसू पार्टी से बातचीत हो चुकी है। उमाकांत रजक चंदनकियारी से ही चुनाव लड़ना चाहते थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj