दलों से गठबंधन और सीट बंटवारे के लिए शिबू और हेमंत सोरेन अधिकृत

झारखंड राजनीति
Spread the love

  • झामुमो केंद्रीय समिति‍ की विस्तारित बैठक संपन्न

रांची। झामुमो केंद्रीय समिति‍ की विस्तारित बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में 14 अक्‍टूबर को हुई। इसमे आसन्न झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024, सांगठनिक स्थिति‍, सदस्यता अभियान की समीक्षा, वर्तमान राजनितिक परिस्थिति‍ पर चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष को गठबंधन, सहयोगी दलों के साथ विधानसभा क्षेत्र के बंटवारे और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के चयन के लिए केंद्रीय समिति द्वारा अधिकृत किया गया।

बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय उपाध्यक्ष नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, दीपक बिरुआ, मिथिलेश ठाकुर, केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, संतोष रजवार, संजीव बेदिया, संसद सरफराज अहमद, विजय हांसदा, डॉ महुआ माजी मौजूद थे।

इनके अतिरिक्‍त विधायक मंगल कालिंदी, बेबी देवी, जीगा सुसरण होरो, भूषण तिर्की, समीर मोहंती, दशरथ गागराई, दिनेश मरांडी, सदस्य अमितेश सहाय, श्रीमती नीलम मिश्रा, सुमन महतो, मोनिका बोयपाई, गीता विश्वास, स्नेहलता कंडुलना सहित कार्यकारिणी सदस्य, केंद्रीय सदस्य, जिलाध्यक्ष और जिला सचिव शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *