अस्‍पताल में संस्कृति महिला समिति ने 300 जरूरतमंदों को भोजन कराया

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • समिति के महिला सदस्यों ने खुद अपने हाथों से किया सेवा

धनबाद। समाजसेवी संस्था दीक्षा महिला मंडल के अंतर्गत संस्कृति महिला समिति कुसुंडा एरिया ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ( पीएमसीएच अस्पताल) परिसर में जरूरतमंदों को भोजन कराया। इस अवसर पर समिति की महिला सदस्य अजंता दास, फरज़ाना परवीन, रीना कुमार, इंदु पासवान, संतु झा, मंजू सिंह, पूजा अग्रवाल, मीनू मिश्रा, विनीता ठकर, सुमन सिंह, सुनीता राम और नीलम देवी उपस्थित थीं।

सभी ने मिलकर 300 जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन कराया। केयर एंड सर्व फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास ने बताया कि भोजन करने के बाद सभी महिला सदस्यों ने खुशी जाहिर की। कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मन का शांति भी मिलता है। भोजन में चावल, सब्जी, केला, चूड़ा गुड़ और मिठाई शामिल था।

कार्यक्रम में केयर एंड सर्व फाउंडेशन की तरफ से राजेश सिंह, अभय कुमार, अमित कुमार, रवि कौशल सिन्हा, रोबिन चटर्जी, नीलकमल खवास और मुन्ना खान ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj