छात्राओं को समर्पण शाखा ने गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

झारखंड
Spread the love

  • बच्चियों के बीच स्‍टेशनरी भी बांटे

रांची। झारखंड प्रांत युवा मंच के 9 दिन 9 कन्या कार्यक्रम के अंतर्गत रांची समर्पण शाखा ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच के प्रति जागरूक किया। इसे लेकर कार्यशाला किशोरगंज स्थित आरबी स्‍प्रींगडेल स्‍कूल में 7 अक्‍टूबर को की गई। इसमें कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों के साथ 30 मिनट का एक सत्र रखा गया।

इस कार्यशाला में बच्चों को पढ़ाई के साथ अपनी सुरक्षा करना सिखाया गया। उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्‍त बच्चों के बीच स्टेशनरी का वितरण किया गया। इसमें बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पेन और रबर दिया गया। इससे सिद्धू कानू पार्क के पास स्थित हातमा बस्ती के 50 से अधिक बच्चे लाभांवित  हुए।

बच्चे भी पढ़ने की वस्तु पाकर बहुत ही खुश हुए। बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मंच के पदधारी ने बताया कि विद्या एक महादान है। सभी को शिक्षित होने का पूरा हक है। इस कार्य में सयोजिका कोमल पोद्दार और प्रभारी रेखा रायका, दिशा जैन का सहयोग रहा।

मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, कोमल पोद्दार, दिशा जैन, रेखा रायका, वेदिका सिंघानिया, कविता जालान उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj