नई दिल्ली। पहलवानों को लेकर साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने जंतर-मंतर पर एक साथ आंदोलन किया था। फिर विनेश ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। वर्तमान में हरियाणा से विधायक है।
इसे पहले विनेश ने पेरिस ओलंपिक में भाग लिया था। वजन अधिक होने के कारण वह फाइनल नहीं खेल सकी थी। उसे अयोग्य करार दे दिया गया था। अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कई तरह के आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगे थे।
अब साक्षी मलिक ने ओलंपिक में विनेश की अयोग्यता को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साक्षी ने कहा कि विनेश फोगाट की अयोग्यता के पीछे कोई साजिश नहीं थी। उन्होंने कहा कि अयोग्यता यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के सख्त नियमों के अनुरूप थी।
साक्षी ने कहा कि मान लीजिए खेल में 62 किलोग्राम वर्ग के दौरान मेरा वजन 62.010 किलोग्राम है।, इसका मतलब है कि मेरा वजन 10 ग्राम अधिक है, तो मैं बाहर हूं। विनेश के मामले में यह 100 ग्राम था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj