फिरायालाल पब्लिक स्कूल में हुई रंगोली बनाओ प्रतियोगिता

झारखंड
Spread the love

रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 29 अक्टूबर, 2024 को कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों के बीच रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चारों दल के चार-चार बच्चों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर-सुंदर रंगोली बनाएं। किसी ने लाल, हरे, नीले रंगों से उसे सजाया तो किसी ने सफेद, पीले रंगों से। सजाने के बाद उन्होंने दीए भी जलाए। बच्चे बहुत ही उत्साहि‍त थे।

शांति दल के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दल में कक्षा 3 अ से आराध्या वर्मा, कक्षा चार अ  से सादिया मिजाज़, कक्षा 5 अ से रीमा बेरा और कक्षा 5 ब से तस्मिया परवीन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक की भूमिका में कनिष्ठ संकाय प्रभारी श्रीमती प्रेरणा मुंजाल थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj