रांची समर्पण शाखा ने मजदूरों के बीच कपड़े का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने मजदूरों के बीच शुक्रवार को कपड़े का वितरण किया। जन सेवा का यह कार्य पहाड़ी मंदिर के पास किया गया। आउट ऑफ फैशन हो चुके कपड़ों को ड्राई क्लीनिंग करके उनके और उनके बच्चों के बीच बांटा गया।

इन कपड़ो में जॉर्जेट और शिफॉन की साड़ियां, बच्चों के कपड़े, पैंट-शर्ट विभिन्न प्रकार के सलवार-सूट शामिल थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका कविता सोमानी, जन सेवा प्रभारी दीपिका मोतीका और चंद्रकला का योगदान रहा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, कविता सोमानी, चंद्रकला, दीपिका मोतीका, पूजा अग्रवाल मौजूद रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *