डीएवी गांधीनगर में रांची नगर निगम ने 200 पौधों का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर में शुक्रवार को रांची नगर निगम ने 200 पौधों का वितरण किया। निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत रांची नगर निगम, लायंस क्लब ऑफ समर्पण एवं रिलेशंस की ओर से पौधे बांटे गए। स्कूल में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्रचार्य प्रदीप कुमार झा उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि रांची नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केशरी, लायंस क्लब ऑफ समर्पण की अध्यक्ष सीमा सिंह, रीना अग्रवाल, हेमा बंका, सुमिता बेदी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, सिंधु बाला, आर्य प्रहलाद, रांची नगर निगम के सुपरवाइजर राज कुमार, सुधाकर यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

सभी अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अभियान हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी को पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा के लिए जिम्मेवार होना पड़ेगा। तभी हम अपनी प्रकृति को हरा भरा, स्वच्छ एवं सुंदर रख सकते हैं।

इस अवसर जूनियर इंचार्ज डॉ जया जयसवाल, केएन नलिनी, गोविंद झा, कौशल, शालनी तिवारी, दीपिका, एसआर पांडा सहित बड़ी संख्‍या में छात्र व छात्राएं उपस्थित थे। यह जानकारी जय श्रीवास्तव ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *