रांची-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलेगी, जानें तारीख और रूट

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली एवं छठ त्यौहार के अवसर पर स्‍पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसके तहत रांची-गोरखपुर-रांची स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है।

इन ट्रेन में जनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 6 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 7 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह 2-टियर संयुक्त कोच का 1 कोच यानी 22 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08629 रांची – गोरखपुर स्पेशल 30 अक्‍टूबर, 6 नवंबर एवं 13 नंबर, 2024 को रांची से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का रांची प्रस्थान बुधवार 16:50 बजे, मुरी आगमन 18:28 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 19:43 बजे प्रस्थान 19:48 बजे, धनबाद आगमन 21:40 बजे प्रस्थान 21:45 बजे, जसीडीह आगमन 00:32 बजे प्रस्थान 00:34 बजे, पटना आगमन 04:55 बजे प्रस्थान 05:05 बजे, छपरा आगमन 07:30 बजे प्रस्थान 07:40 बजे एवं गोरखपुर आगमन गुरुवार 11:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08630 गोरखपुर – रांची स्पेशल 31 अक्‍टूबर, 7 नवंबर एवं 14 नवंबर, 2024 को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का गोरखपुर प्रस्थान गुरुवार 15:30 बजे, छपरा आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:10 बजे, पटना आगमन 22:00 बजे प्रस्थान 22:10 बजे, जसीडीह आगमन 02:17 बजे प्रस्थान 02:19 बजे, धनबाद आगमन 05:00 बजे प्रस्थान 05:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 07:00 बजे प्रस्थान 07:05 बजे, मुरी आगमन 07:58 बजे प्रस्थान 08:00 बजे एवं रांची आगमन शुक्रवार 09:25 बजे होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj