प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को गढ़वा में, डीसी व एसपी ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर के गढ़वा आएंगे। उनके आगमन पर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से सदर प्रखंड के चेतना स्थित मैदान का निरीक्षण किया। मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे मैदान का जायजा लेने के बाद कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी हेलीपैड व मंच का निर्माण, वीवीआईपी इंट्री, अतिथियों के आगमन पर पहुंच पथ की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, आवश्यक साफ-सफाई एवं साज सज्जा, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं अस्थाई शौचालय की व्यवस्था, चिकित्सकीय व्यवस्था, ट्रैफिक व पार्किंग की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को सक्रिय होकर कार्यक्रम की तैयारियों को निर्धारित समय के अंदर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री के गढ़वा जिला आगमन पर प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सभी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, गढ़वा, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, गढ़वा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थें। स्थल निरीक्षण के दौरान लोकसभा सांसद वीडी. राम एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश भी उपस्थिति थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj