व्यक्तिगत विकास एवं टीम बिल्डिंग पर कार्यशाला का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • सोनाहातू प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

सोनाहातू (रांची)। झारखंड सरकार और रांची जिला प्रशासन के सहयोग से सोनाहातू प्रखंड सभागार में पीरामल फाउंडेशन ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 7 अक्‍टूबर को किया। व्यक्तिगत विकास एवं टीम बिल्डिंग विषयक इस कार्यशाला में 3 प्रखंडों के पदाधिकारी शामिल हुए।

पीरामल फाउंडेशन विगत वर्ष से रांची जिले में जलवायु परिवर्तन पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘डीप डाइव इनिशिएटिव’ पर कार्य कर रहा है। इसके तहत झारखंड सरकार एवं रांची जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सोनाहातु, तमाड़ और राहे प्रखंड के पीएचडी, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यशाला का उद्देश्य मनोरंजक एक्टिविटी एवं खेल के माध्यम से व्यक्तिगत विकास, टीम भावना, सहयोग एवं समानुभूति की भावना के साथ प्रतिदिन कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं, कारणों एवं उनके समाधानों का विकास करना था। इसके अंतर्गत सभी ने एक दूसरे के विषय में उनकी निपुणता, समस्याएं, कार्य करने में उत्साह या निराशा कब आती है, आदि सवालों पर साझा किए।

सभी प्रतिभागियों ने टावर एक्टिविटी के माध्यम से टीम वर्क एवं टीम बिल्डिंग के महत्व को समझा। इसके बाद अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याएं, उनके कारण और समाधान को ट्री एक्टिविटी के माध्यम से लिखकर चर्चा की।

कार्यशाला के समापन पर पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा कि‍ए। बताया कि वह प्रतिदिन एक ही प्रकार का कार्य करने से अरुचि पैदा हो जाती है। इस कार्यशाला में विभिन्न एक्टिविटी करके बहुत अच्छा लगा। खुद को समझने और टीम वर्क की भावना का विकास हुआ।

कार्यशाला का संचालन पीरामल फाउंडेशन की प्रोग्राम डायरेक्टर सुरभि, सीनियर प्रोग्राम मैनेजर विजेश कुमार, प्रोग्राम लीडर कृति रानी ने किया। इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो प्रस्तुति दत्ता, अरुण कुमार मिश्रा, मुगीस आलम तथा रितेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj