हजारीबाग। चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना ने पगार हाई स्कूल में सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन के तहत मतदाता जागरुकता अभियान का आयोजन मंगलवार को किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधान मिथलेश कुमार ने शिक्षकों और छात्रों को मतदाता की शपथ दिलाई। परियोजना ने स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए रंगोली कला के माध्यम से किए गए प्रयासों के लिए दिल से धन्यवाद दिया।
हजारीबाग जिला प्रशासन के निर्देश पर चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना हजारीबाग और बड़कागांव में विभिन्न मतदाता जागरुकता अभियान आयोजित कर रही है। यह भारत के निर्वाचन आयोग का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य चुनावों में मतदाता शिक्षा और भागीदारी को बढ़ावा देना है। झारखंड में हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र राज्य के चौबीस जिलों में से एक है। यहां 5 विधानसभा क्षेत्र बरकथा, बरही, बड़कागांव, मांडू और हजारीबाग है।
इसके साथ ही, सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” थीम पर पगार हाई स्कूल में बच्चों के बीच नारे लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सतर्कता जागरुकता सप्ताह हर साल उस सप्ताह मनाया जाता है, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) होती है। इस वर्ष सतर्कता जागरुकता सप्ताह 28 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2024 तक मनाया जाएगा। सतर्कतु जागरूकता सप्ताह भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में केंद्रीय सतर्कता आयोग की सहभागी सतर्कता पहलों में से एक है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj