सिंचाई परियोजनाओं के लिए नाबार्ड ने 769 करोड़ ऋण की दी मंजूरी

झारखंड
Spread the love

रांची। नाबार्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान झारखंड के पलामू और गिरिडीह जिलों में दो सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के लिए ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि के तहत ₹769.58 करोड़ की वित्तीय सहायता की स्वीकृति दी है। नाबार्ड झारखंड के मुख्य महाप्रबंधक एसके जहागीरदार ने यह जानकारी दी।

परियोजना के पूरा होने पर पलामू में पाइपलाइन के माध्यम से जिले के 8 प्रखंडों में 11,000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित की जा सकेगी। गिरिडीह में मेगालिफ्ट सिंचाई परियोजना से पीरटंड प्रखंड के 197 गांवों में से 165 गांवों को इसका लाभ मिलेगा। इससे 10,158 हेक्टेयर की सिंचाई योग्य भूमि का विकास होगा। इन दोनों परियोजनाओं के माध्यम से इन जिलों में कृषि गतिविधियों को एक बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इस मंजूरी के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि के अंतर्गत झारखंड को नाबार्ड से मिलने वाली वित्तीय सहयोग का आंकड़ा 1017 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। श्री जहागीरदार ने बताया कि निधि की स्थापना के बाद से झारखंड को अब तक लगभग 24,300 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj