रांची। मुकेश अग्रवाल को सीएमपीडीआई का निदेशक नामित किया गया है। वे कोल इंडिया में निदेशक (वित्त) के तौर पर कार्यरत हैं। उन्हें सीएमपीडीआईएल के निदेशक मंडल में कोल इंडिया के नामिती के रूप में नियुक्ति किया गया है।
कोयला मंत्रालय के उप सचिव ने इसकी जानकारी कोल इंडिया के चेयरमैन को दी है। इससे पहले कोल इंडिया के निदेशक (तकनीकी) रहे बी वीरा रेड्डी नामित निदेशक थे।
सीएमपीडीआई में मुकेश अग्रवाल को बी वीरा रेड्डी के स्थान पर नामित निदेशक के रूप में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद मंत्रालय ने इसकी सूचना दी थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj