विद्यालय प्रबंधन समिति की मोहनी बनी अध्यक्ष व शोभा संयोजिका

झारखंड
Spread the love

देवघर। सारठ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परसबोनी में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से मोहनी देवी को अध्यक्ष और शोभा देवी संयोजिका चुनी गई। पर्यवेक्षक दिलीप कुमार राय एवं मोहन चंद्र दास की देखरेख में विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई।

मौके पर अभिभावकों को चुनाव की प्रक्रिया एवं अध्यक्ष व सदस्य बनने की आहर्ता की जानकारी दी गई। अभिभावक टुलू पंडित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पहले सर्वसम्मति से 12 सदस्यों का चुनाव किया गया।

इन सदस्यों में से मोहनी देवी को अध्यक्ष एवं शोभा देवी को संयोजिका चुना गया। मौके पर सचिव सह सदस्य संयोजक मदन पंडित, सहायक अध्यापक सुभाष पंडित, वार्ड सदस्य रुपा देवी, मिथुन कुमार, नरेश पंडित,गेनो पंडित, शंकर पंडित, किशोरी पंडित, सावित्री देवी, लीलावती देवी, केसरी देवी, बबीता देवी, राजेन्द्र पंडित समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj