गढ़वा में छह स्‍वागत द्वारों का मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया लोकार्पण

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में छह स्वागत द्वारों का लोकार्पण किया। नगर विकास विभाग की ओर से लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि गढ़वा शहर के वार्ड नंबर एक उंचरी में यासीन मिल्लत कॉलेज के समीप, रेहला रोड वार्ड संख्या चार सोनपुरवा में हरियारा पुल के समीप, कचहरी रोड वार्ड नंबर 12 में सिविल कोर्ट के समीप, चिनियां रोड में दानरो नदी पुल के समीप, टंडवा वार्ड नंबर 20 शाहपुर रोड में और वार्ड नंबर 21 में आरके पेट्रोल पंप के समीप स्वागत द्वार का अधिष्ठान किया गया है।

मंत्री ने कहा कि गढ़वा में मूलभूत सुविधा एवं अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ सुंदरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर नगर विकास विभाग की ओर से स्वागत द्वार का अधिष्ठापन किया गया है। स्वागत द्वार से शहर की सुंदरता में चार चांद लग गई है। गढ़वा के हर क्षेत्र में लगातार काफी तेजी से विकास हो रहा है।

मंत्री ने कहा कि जनता पूरी तरह से जागरूक है। अब किसी के झांसे और बहकावे में आने वाली नहीं है। पिछले तीन वर्षों से गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों को जनता देख रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में भ्रमित करने वाले लोगों को जनता सबक सिखलाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj