चुनाव के एलान से ठीक पहले हटाए गए मंजूनाथ भजंत्री, कई IAS बदले, यहां देखें

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव चुनाव के एलान से ठीक पहले रांची के नवनियुक्‍त उपायुक्‍त मंजूनाथ भजंत्री को हटा दिया गया। इसके साथ ही कई आईएएस (IAS) का तबादला भी कर दिया गया है।

रांची उपायुक्त के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित मृत्युंजय कुमार बरणवाल (अतिरिक्त प्रभार-मनरेगा आयुक्त) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक मनरेगा आयुक्त के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।

झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के पद पर पदस्थापित वरूण रंजन (अतिरिक्त प्रभार-खान आयुक्त) को स्थानान्तरित करते हुए अगले तक रांची उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत जिला दंडाधिकारी को प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *