सेविका और सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, की नारेबाजी

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सेविका और सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। उन्‍होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि‍ अगर सरकार समान कार्य के बदले समान वेतन समेत उनकी 8 सूत्री मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं की तो आने वाले समय में आंदोलन उग्र होगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल की वजह से राज्यभर में आंगनबाड़ी केंद्र पर काम ठप हो गया है। संघ ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हड़ताल अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगा।

इस मौके पर देवंती देवी, माला देवी, सुंदरी तिर्की, रेखा कुमारी, रीना देवी, मीरा देवी, अनीता बीर, राखी देवी, लीना सिंह, पुष्पा देवी, सावित्री देवी, सीता टीका, अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार पांडे, संजय पासवान, रामचंद्र गोप, लखन लाल मंडल, केडी सिंह, परिहार यादव, महेश्वर इत्यादि मौजूद थे।

मुख्‍य मांगें

  • विभाग द्वारा जारी सेवा शर्त नियमावली की अधिसूचना संख्या 2238 एवं 2239 मे आशिक संशोधन के लिए पूर्व के आवेदन पर अभिलंब विचार हो।
  • मानदेय वृद्धि की जटिलताओं को दूर किया जाए, ताकि समय-समय पर वार्षिक मानदेय वृद्धि में कोई परेशानी नहीं हो।
  • मानदेय का भुगतान केंद्र एवं राज्यांश की राशि का भुगतान एक साथ एक समय पर हो।
  • रिटायरमेंट के बाद सेविका को 10 लाख एवं सहायिका को 5 लाख का भुगतान हो। अंतिम मानदेही का 50% पेंशन के रूप में भुगतान की जाए।
  • महिला पर्यवेक्षिका के पद पर 7% वरीयता के आधार पर आंगनबाड़ी सेविका को प्रोनित दी जाए।
  • सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार सभी समाज कल्याण के संविदा कर्मियों के बीच मानदेय विसंगति को दूर कर आंगनबाड़ी कर्मियों को भी महंगाई एवं यात्रा भत्ता भुगतान की जाए।
  • विभाज्य कार्य संपादक के लिए ब्रांडेड कंपनी का एंड्राइड मोबाइल तब दी जाए, जब 8 मांगों को पूरा की जाए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj