मीना सिन्हा की काव्य संग्रह ‘पत राखो हे मेरी माता’ का लोकार्पण

झारखंड
Spread the love

रांची। साहित्यकार ‘मीनू’ मीना सिन्हा की चौथी कृति काव्य संग्रह ‘पत राखो हे मेरी माता’ का लोकार्पण कांके के अरसंडे स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा महासप्तमी के दिन नौ मातृशक्तियों द्वारा किया गया। वीणा श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. रश्मि कुमारी, डा. राजश्री  जयंती, डॉ.चित्रलेखा सिन्हा, पूनम रानी तिवारी और गिरिजा सोनी ने लोकार्पण किया।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ शंभू प्रसाद सिंह (चेयरमैन रेडक्रॉस), डॉ एमपी सिन्हा, महेश प्रसाद सिंह, लता कुमारी, डॉ सीएम प्रसाद, अशोक कुमार द्विवेदी, डॉ बीके राय आदि लोग मौजूद थे।

‘मीनू’ की यह आध्यात्मिक कृति एक सुखद पड़ाव से गुजरी है। एक नवरात्रि को  देवी के नौ रूपों का चित्रांकन किया तो दूसरी नवरात्रि में नौ रूपों पर चौपाइयां लिखी गईं। पांडुलिपि वैष्णो देवी, कटरा में समर्पित की गई। पूर्णाहुति के रूप में यह पुस्तक देवी दरबार में लोकार्पित हुई।

‘मीनू’ के पांच काव्य संग्रह जीवनधारा-2018, बिटिया-2021, अनुभव के दरख्त-2023, पत राखो हे  मेरी माता-2024 और गिरिपथ-2024 प्रकाशित हो चुके हैं। कहानी संग्रह ‘अखंड अहिवात’ और यात्रा वृतांत ‘कश्मीर से कन्याकुमारी’ शीघ्र प्रकाश्य हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj