झामुमो में शामिल हुए केदार हाजरा और उमाकांत रजक, यहां से लड़ेंगे चुनाव

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू के पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने झामुमो का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्‍हें झामुमो की सदस्यता दिलाई। उन्‍हें विधानसभा चुनाव का टिकट मिलना तय है।

जानकारी हो कि केदार हाजरा वर्तमान में जमुआ के भाजपा के विधायक हैं। पिछले दिनों कांग्रेस की प्रत्‍याशी रही मंजू देवी ने भाजपा का दामन थामा था। उनके भाजपा में शामिल होते केदार हाजरा के टिकट कटने की चर्चा चल रही थी। इसकी वजह से उन्‍होंने झामुमो की सदस्‍यता ली। उन्‍हें जमुआ से झामुमो प्रत्‍याशी बनाएगी।

इसी तरह उमाकांत रजक चंदनकियारी से विधायक रहे हैं। गठबंधन में यह सीट भाजपा के खाते में चली गई है। यहां से भाजपा के टिकट पर अमर कुमार बाउरी चुनाव लड़ेंगे। टिकट मिलने की संभावना नजर नहीं आने पर उमाकांत ने झामुमो का दामन था। चंदनकियारी से उन्‍हें झामुमो टिकट देगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *