कांके चैंपियन ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट : दीपक ब्रदर्स बना विजेता

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। दीपक ब्रदर्स, रांची की टीम ने कांके चैंपियन ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीत लिया। सुकुरहुट्टू के गौशाला मैदान में 20 अक्‍टूबर को खेले गये फाइनल मैच में उसने पीएमपी परहेपाट, रातू की टीम को 2-0 से हराया। खेल के पहले हाफ में दीपक ब्रदर्स के खिलाड़ी सूरज कुमार ने 2 गोल दागे। निर्धारित समय तक पीएमपी परहेपाट की टीम बराबरी नहीं कर सकी।

विजेता टीम दीपक ब्रदर्स को 2.51 लाख रुपए नकद व ट्राफी, उपविजेता पीएमपी परहेपाट को 1.51 लाख रुपए नकद राशि व ट्राफी देकर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, डॉ. देवशरण भगत, राजेन्द्र मेहता, मुख्य संरक्षक राजकुमार महतो, उपप्रमुख अंजय बैठा, आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हकीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मोजिबुल अंसारी, ओरमांझी के जिप सदस्य कमिश्नर मुंडा, पूर्व उपप्रमुख सज्जाद अंसारी, नसिबलाल महतो, गौरीशंकर महतो, बादल सिंह मुंडा, बालचंद मुंडा के द्वारा संयुक्त रुप से सम्मानित किया गया।

तीसरे स्थान पर एफसी चारीहुजिर और चौथे स्थान पर एरिक ब्रदर्स पतरातू को 41-41 हजार रुपए नकद राशि दिए गए। मैन ऑफ द सीरीज दीपक ब्रदर्स के खिलाड़ी सूरज कुमार को घोषित किया गया। सर्वाधिक गोल करने के लिए उसे 43 इंच का स्मार्ट टीवी देकर सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मुख्य संरक्षक राजकुमार महतो, बादल सिंह मुंडा, बालचंद मुंडा, गोविंद उरांव, रंजय साहू, उमेश साहू, चंदर बैठा, बसारत अंसारी, अध्यक्ष अनिल मुंडा, उपाध्यक्ष शिव कुमार संतोषी, सचिव आलोक कुमार विक्की, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार महतो, खेल प्रभारी राकेश सिन्हा, निशांत राज, प्रदीप मुंडा, रुपलाल महतो, रोहित सिन्हा आदि की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *