जेएसएलपीएस के कर्मियों ने मानदेय में वृद्धि की मांग की, मंत्री से मिले

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों के जेएसएलपीएस की महिला व कर्मचारी मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों के जेएसएलपीएस की महिला कैडर व कर्मियों ने राज्य कार्यक्रम प्रबंधक को अपनी मांगों से अवगत कराया। इस बावत मांग पत्र सौंपा। मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर सभी राजधानी रांची पहुंचे।

महिला व कर्मचारियों ने बताया कि जेएसएलपीएस के शुरुआती दौर से तय मानदेय पर काम कर रहे हैं। राज्य गठन के बाद से कार्य एवं मंहगाई दोनों में लगातार वृद्धि हुई है। हालांकि मानदेय नहीं बढ़ा है। उन्‍होंने अपनी समस्याओं ो कार्यक्रम प्रबंधक को लिखित रूप से अवगत कराया।

इसके सभी ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर पहुंचे। अपनी समस्याओं से उनको अवगत कराया। मंत्री ने महिलाओं की मांग को ध्यान से सुना। मानदेय वृद्धि की मांग पर विचार करने का भरोसा दिया। उन्होंने महिला और कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि इसपर न्यायसंगत निर्णय लिया जायेगा।

मौके पर खुशबू कुमारी, मंजू देवी, सोनी देवी, सपना देवी, गुंजन कुमारी, गायत्री देवी, सरिता मरांडी, किरण बेसरा, सोनिया देवी, रेखा देवी, काजल कुमारी, शशि देवी, शोभा कुमारी, नीलम कुमारी मंडल, कल्पाना देवी, जानकी देवी, प्रिया कुमारी, आशा कुमारी, द्रोपदी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj