चक्रधरपुर से झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव ने किया नामांकन

झारखंड
Spread the love

  • कहा-हमारे विकास कार्यों को देख जनता पुनः देगी मौका

पश्चिम सिंहभूम। चक्रधरपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सुखराम उरांव ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व सुखराम उरांव अपने हजारों समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन अधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन के बाद पदयात्रा करते पोड़ाहाट स्टेडियम पहुंचे। वह जनसभा को संबोधित किया।

नामांकन के बाद सुखराम उरांव ने अपने पांच वर्षों के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मैं अपने पांच वर्षों के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाऊंगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता हमारे कार्यों को पसंद कर अपना बहुमूल्य मत देकर पुनः एक बार देकर अपनी सेवा करने का मौका देगी। इसके बाद आने वाले समय में चक्रधरपुर विधानसभा में नए आयाम खड़ा करना है।

श्री उरांव ने कहा चक्रधरपुर को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेल बनकर तैयार है, जिसका उद्घाटन चुनाव के बाद हो जाएगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के ऊपर निशाना साधा। कहा कि भाजपा के प्रत्याशी को भी जनता एक बार देख चुकी और उनके व्यवहार से भली भांति परिचित है। इसलिए जनता मन बना चुकी है कि‍ झारखंड मुक्ति मोर्चा को ही विजय बनाना है।

इस मौके पर भुवनेश्वर महतो, सोनाराम देवगम, मानकी रामेश्वर बोदरा, अंबू राय चौधरी, के.डी.शाह, प्रदीप महतो, राहुल आदित्य, नवमी उरांव, सन्नी उरांव, दिनेश जेना, मदन बोदरा, सेलाय मुंडा, पुरु हेंब्रम, मोहमद असरफ, अमर बोदरा के साथ झामुमो के हजारों समर्थक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj