कल नामांकन करेगी झारखंड युवा विकास पार्टी की प्रत्‍याशी जागृति दुबे

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड युवा विकास पार्टी की प्रत्‍याशी जागृति दुबे 23 अक्‍टूबर को विश्रामपुर विधासभा से नामांकन करेगी। उक्‍त जानकारी जागृति दुबे ने मीडिया को दिया। जाग्रति ने कहा कि मेरे पति विकास दुबे लगातार कई वर्षों से क्षेत्र में असहाय, गरीब, मजदूर व जरूरतमंदों का सेवा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सामान्य परिवार से हूं। शादी से पूर्व भी अपने मायके में समाज के लोगों से जुड़ी रही हूं। हर तबके के लोगों की मदद करती रही हूं। मैंने शिक्षा को लेकर विद्यार्थियों को भी आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। हर छोटी-बड़ी समस्या को दूर करने का प्रयास करती रही हूं।

जागृति ने कहा कि मैं चाहती हूं कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र का भी पूर्ण रूप से विकास हो। यहां अब तक दो लोग ही विधायक बनते रहे, लेकिन उन्होंने क्षेत्र का विकास ना करके केवल अपना विकास किया। वर्षों से मेरे पति विकास दुबे ने क्षेत्र में समाज सेवा करने का कार्य किया है। जनता से से कहना चाहती हूं कि अपनी बेटी जागृति दुबे पर भरोसा कीजिए। भरोसा दिलाती हूं कि हर सुख-दुःख में खड़ा रहूंगी। क्षेत्र का पूर्णतः विकास करूंगी।

जागृति ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखण्ड युवा विकास पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ूंगी। उन्होंने कहा कि मेरा नामांकन 23 अक्टूबर 2024 को है। उन्होंने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी जनता व समर्थकों से नामांकन कार्य में शामिल होने की अपील करते हुए आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *