Jharkhand Weather : फिर बदलेगा मौसम, राज्‍य में 23 अक्‍टूबर से बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजय में 23 अक्‍टूबर से फिर बारिश होगी। इसका असर कई जिलों में पड़ने की संभावना है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 19 अक्‍टूबर, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी।

23 अक्‍टूबर को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 23 अक्‍टूबर को राज्‍य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका में देखने को मिलेगा।

24-25 अक्‍टूबर को भी बारिश

केंद्र के अनुसार 24 और 25 अक्‍टूबर को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *