झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज, इस तारीख से पहले आ जाएगा रिजल्‍ट

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज होगी। इसके साथ ही महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव, वायनाड सहित 3 लोकसभा और 51 विधानसभा सभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा भी आज ही होगी।

जानकारी हो कि महाराष्ट्र में विधासभा की 288 सीटें हैं। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। उत्‍तर प्रदेश में 10 विधानसभा के लिए उपचुनाव होने हैं। वायनाड में भी लोकसभाक उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग दोपहर 3:30 बजे मीडिया को बातचीत के लिए बुलाया है।

महाराष्‍ट्र सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है। महाराष्‍ट्र और झारखंड दोनों जगह एक साथ चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में इस तिथि से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लिया जाएगा। रिजल्‍ट एक साथ ही घोषित किए जा सकते हैं।

2019 में महाराष्‍ट्र में एक चरण में मतदान हुआ था। इसी तरह झारखंड में पांच चरण में मतदान हुआ था। यह 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुआ था। चुनाव परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए गए था। इस बार चुनाव दो चरणों में होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *