
- 28 बच्चों को चिन्हित कर दिव्यांग पेंशन स्कीम एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू
रांची। पहाड़ी टोला स्थित सृजन हेल्प संस्था द्वारा संचालित मंदबुद्धी एवं मूकबधिर विद्यालय में पढ़ाई कर रहे 28 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया गया है। उन्हें सरकार द्वारा चलायी जा रही दिव्यांग पेंशन योजना से जोड़ने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष (झालसा) सुजित नारायण प्रसाद के दिशानिर्देश एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा, रांची के मार्गदर्शन में 5 अक्टूबर, 2024 को यह कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने पढ़ाई कर रहे बच्चों के बीच उनकी जरूरत की सामग्री बैग, वाटर बोतल, स्कूल ड्रेस इत्यादि का वितरण किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना का लाभ पाना दिव्यांगों का हक है। हमलोग उनके अधिकारों को उनतक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं।
कुमारी रंजना अस्थाना ने कहा कि झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। दिव्यांगों को उनका हक दिलाया जाता है। आगे भी इस क्षेत्र में काम जारी रहेगा। हमलोग दिव्यांगों को मुख्यधारा में लाने के लिए उनके प्रति हमेशा संवेदनशील रहेंगे। समय-समय पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर जिला प्रशासन से सामंजस्य स्थापित कर उन्हें कल्याकारी योजनाओं से जोड़कर उनका हक दिलाने का प्रयास करते रहेंगे।
इस अवसर पर उप-सचिव अभिषेक कुमार, डालसा सचिव कमलेश बेहरा, पीएलवी मानव कुमार सिंह, विक्की कुमार चौधरी, अनुसेवक, अभिमन्यु कुमार सिंह उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj