- 16 से 18 नवंबर, 2024 तक कार्यक्रम का होगा आयोजन
रांची। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने नालंदा ज्ञान कुंभ के पोस्टर का लोकार्पण बुधवार को किया। झारखंड राय विश्वविद्यालय के सभागार में पोस्टर के लोकार्पण के मौके पर न्यास की क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कुलपति झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची प्रो सविता सेंगर, क्षेत्रीय संयोजक एवं कुलसचिव सरला बिरला विश्वविद्यालय के डॉ विजय कुमार सिंह, शिक्षा संस्कृति उत्थान के प्रांत अध्यक्ष एवं कुलपति ईक्फाई विश्वविद्यालय प्रो रमण झा, कुलसचिव झारखंड राय विश्वविद्यालय प्रो पीयूष रंजन, झारखंड प्रांत संयोजक अमरकांत झा, रांची महानगर अध्यक्ष डॉ धर्मराज कुमार, डॉ आरएन झा एवं डॉ श्रद्धा प्रसाद उपस्थित थे।
क्षेत्रीय संयोजक डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि ज्ञान कुंभ-2024 का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। झारखंड प्रांत से कार्यक्रम में 12 कुलपति और कुल सचिव शामिल होंगे। इनके अलावा कई संस्थानों के निदेशक भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि ज्ञान कुंभ में झारखंड से न्यास के 60 के करीब कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
ज्ञात हो कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 नवंबर, 2024 तक ज्ञान कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा में भारतीयता की पुनर्स्थापना की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना और भारतीय ज्ञान परम्परा को आधुनिक संदर्भ में सशक्त रूप में पेश करना है।
यह कार्यक्रम विकसित भारत @2047 भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है। कार्यक्रम में देश के कई विश्वविद्यालयों से विद्वान जन और शोध छात्र पहुंचेंगे, जो इसमें अपना विचार साझा करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj