भाजपा में सैकड़ों युवा शामिल, पूर्व विधायक ने किया स्वागत

झारखंड राजनीति
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। भाजपा नगर मंडल क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से राजीव रंजन सोनी के नेतृत्व में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के समक्ष युवा भाजपा में शामिल हुए। पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा में शामिल कराया।

मौके पर पूर्व विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। सभी नरेंद्र मोदी, बाबूलाल मरांडी पर आस्था जताकर भाजपा में शामिल हुए हैं। विधानसभा चुनाव में आप सभी मजबूती से अपने-अपने वार्ड में भाजपा के पक्ष में मतदान कराये। कमल फूल छाप में ज्यादा से ज्यादा मत डलवाकर यहां के प्रत्याशी को विजय बनाने का कार्य करे। नेताओं ने कहा कि भाजपा युवाओं को सम्मान देने का कार्य करती है।

मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि जब-जब युवा ने अंगड़ाई ली है, तब तब सत्ता का परिवर्तन हुआ है। मंत्री मिथलेश ठाकुर द्वारा युवाओं को बरगलाने का काम किया गया। आज युवा जाग चुके हैं। उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। नगर परिषद क्षेत्र में प्रचंड बहुमत से भाजपा विजय होगी।

भाजपा में शामिल होने वाले वालों में राजा केसरी, आदर्श केसरी, युवराज सिंह, उमंग कुमार, आरिफ खान, आर्यन सिंह, रोशन कुमार, अनुराग सिंह, रमेश कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, रमेश कुमार सहित अन्य हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *