Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 31 अक्‍टूबर, 2024

मेष

परिवार व स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बढिया कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। हल्की थकान रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा।

वृष

अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर वाहन खरीदने की योजना बना रहें तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे। बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।

मिथुन

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। महिलाएं जीवनसाथी को कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं। दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक को अच्छे जॉब का ऑफर मिलेगा।

कर्क

घर में खुशी का महौल बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह

सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार को लेकर पार्टनर से अनबन ना हो, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है।

कन्या

परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा फायदा होगा। व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें।

तुला

बिजनेसमैन के लिए दिन फायदा दिलाने वाला होगा। महिलाएं कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण सोच विचार में रहेंगे। समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे।

वृश्चिक

नयी जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी।

धनु

कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत रंग लाएगी। कार्यालय में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे बखूबी निभायेंगे। किसी कार्य को पूरा करने के लिए आसपास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें। रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मकर

इंजीनियर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। गुरु की मदद से करियर को नयी दिशा मिलेगी। कार्यालय का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए फॉर्म भरेंगे। घर में बच्चों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। माता-पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह देंगे।

कुंभ

सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती प्यार में बदल सकती है। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में सफल होंगे।

मीन

नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठा पाएंगे। जीवन में चल रही सारी परेशनियों का हल कुछ हद तक निकलेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj