Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

Horoscope Today : 4 अक्‍टूबर, 2024

मेष

साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद हो सकता है। कोई फैसला सोच समझकर ही लें। यात्रा योग है। किसी काम में थोड़ी थकावट आ सकती है। जीवनसाथी या मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। कोई छुपी हुई ख़ासियत दूसरों के सामने उजागर हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष

कोई नया कार्य मिल सकता है। विज्ञान विद्यार्थी के लिये दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सहयोगी या प्रेमी एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। रूके हुए काम भी पूरे होंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

मिथुन

जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जो काम आपके लिए खास है, उसे पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। काम में सफलता मिलेगी। अगर कुछ दिनों से किसी समस्या को लेकर परेशान हैं, तो उससे निजात पाने के लिये दोस्त की मदद मिल सकती है।

कर्क

प्रॉपर्टी डीलर्स की डील पक्की हो जायेगी। माता बच्चों को कोई पसन्दीदा भोजन बनाकर खिला सकती हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को पति का सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी।

सिंह

आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। उल्लास से भरे रहेंगे। कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे। उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको फायदा हो सकता है। कोई करीबी मदद की मांग कर सकता है। व्यस्त रहने से थकान होगी।

कन्या

मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बातों में उलझने से बचना चाहिए। किसी जरूरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे। परिवार वालों के साथ घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते ठीक रहेंगे। घर में सकारात्मकता आयेंगी।

तुला

धन लाभ के योग हैं। विद्यार्थी के लिए दिन समान्य रहने वाला है। मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। समझदारी के साथ काम करेंगे। कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों के साथ घुमने जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक

जीवन को और अच्छा बनाने के लिए कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। वरिष्ठ को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही रहेगा।

धनु

संभलकर फैसला लेने से धन संबंधी कोई काम पूरा हो जायेगा। दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल से परेशान रहेंगे। धैर्य बनाये रखना चाहिए। विवाहित साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर

कुछ लोगों का व्यवहार चिंता का कारण बनेगा। समाज में मान-सम्मान बनाये रखने के लिये कोशिशें जारी रखनी होगी। घर में किसी मामले को लेकर उलझन हो सकती है। गुससे और जुबान पर सयम रखें। विवादों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जायेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी अहम मुद्दे पर अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में अलग पहचान बनेगी। घर पर ही परिवार वालो के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे, जिससे मन को ताजगी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मीन

आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। जल्द बड़ा लाभ मिलेगा। काम को अच्छे से गति दे सकेंगे। जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत मिलेगा। परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj