हुसैनाबाद और चंदनक्‍यारी सीट को लेकर हिमंत बि‍स्‍वा सरमा ने किया ये खुलासा

झारखंड राजनीति
Spread the love

  • कमलेश सिंह को टिकट देने का निर्णय लेगी केंद्रीय पार्लियामेंटरी कमेटी
  • कल 5 बजे पांच बिंदुओं को लेकर जारी होगा घोषणा पत्र का पहला चरण
  • 7 और 8 अक्टूबर के बाद उम्मीदवारों की सूची पर बताया जा सकता है

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में 4 अक्‍टूबर को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हेमंता बिस्‍वा सरमा और प्रदेश अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह को पार्टी में शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कमलेश सिंह ने पहले भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर संकट आने पर सहयोग किया था। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में एनसीपी के पदधारी और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके आने से भारतीय जनता पार्टी को नई ताकत मिलेगी। नई ऊर्जा का संचार होगा।

श्री सरमा ने कहा कि कमलेश सिंह पिछले एक महीना से भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। अगर हम चाहते तो इनको एक महीना पहले ही पार्टी में शामिल करा सकते थे, लेकिन हमने इनको पार्टी में ज्वाइन कराने से पहले उनके दल के सभी नेताओं से बातें की। उनको समझाया और सहमति ली। उनको विश्वास में लिया। एक अच्छे वातावरण में हमारी उनके दल के नेताओं के साथ वार्ता हुई। इसके बाद आज कमलेश सिंह हमारे पार्टी में योगदान देने जा रहे हैं।

श्री सरमा ने कहा कि इनके साथ आगे क्या होगा, क्या नहीं यह निर्णय हमारा पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा। निर्णय की जानकारी आपको दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी के आने से हर कार्यकर्ता को खुश होना चाहिए। अगर कोई कार्यकर्ता या नेता इस्तीफा देने की बात करता है तो इसका मतलब उसकी पार्टी में निष्ठा नहीं है। भाजपा में ऐसी बात नहीं है। भाजपा में अगर कोई व्यक्ति आता है तो पार्टी के सभी कार्यकर्ता उसका परिवार में स्वागत और अभिनंदन करते हैं।

श्री सरमा ने कहा कि हमारे सामने बहुत बड़ा युद्ध है और इस युद्ध में कैसे हम जीत हासिल करें, संगठन में काम करने वाला एक-एक कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी बनती है कि इसमें हम पार्टी को सहयोग करें। अभी हमें अपनी पसंद और नापसंद से ऊपर उठकर यह देखना चाहिए कि झारखंड को विकास की राह पर ले जाने के लिए, झारखंड को अंधकार युग से बाहर ले  जाने के लिए अभी झारखंड में भाजपा की सरकार की जरूरत है। भाजपा की सरकार बनाने के लिए हर एक कार्यकर्ता की सहयोग की जरूरत है।

श्री सरमा ने कहा कि ज्‍वाइन करने वालों की अभी लाइन बहुत लंबी है। झारखंड का वातावरण और माहौल बदल चुका है। अभी भाजपा में कई और लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा अभी आजसू और जनता दल यूनाइटेड के साथ चुनाव में जाने का निर्णय हो चुका है। सीट बंटवारे की भी बात लगभग पूरी हो चुकी है।

श्री सरमा ने कहा कि हुसैनाबाद और चंदनक्‍यारी सीट को लेकर हमारी बात आजसू से हो चुकी है। इसमें किसी प्रकार का कोई जिच नहीं है। आजसू के साथ एक या दो सीट को छोड़कर हमारी बात लगभग पूरी हो चुकी है। कुछ निर्णय हमारी पार्लियामेंट्री कमेटी लेगी, क्योंकि हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव है, इसे लेकर अभी बैठक नहीं हो पाई है। अब इस मामले में बैठक होगी और फैसला लिया जाएगा।

चुनाव सह प्रभारी ने कहा घोषणा पत्र के पहले चरण के पांच बिन्दुओं को लेकर  5 अक्‍टूबर को शाम 5 बजे जारी होगा। पूरा घोषणा पत्र को जारी करने में समय लगेगा।

उम्मीदवारों की सूची जारी करने का निर्णय केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को लेना है। एक ही सूची में सभी 81 उम्मीदवारों के नाम जारी करना है या दो सूची में जारी करना है। अगर एक ही सूची देना है तो हम लोग तैयार हैं। लेकिन अगर 81  विधानसभा का सूची देना है तो उसके लिए कुछ समय लगेगा सिचुएशन जो है उसमें और डेवलपमेंट आना है इसलिए पूरे 81 विधानसभा के सीटों की सूची जारी करने के लिए हमें समय चाहिए। पूरी सूची जारी होगी या नहीं होगी, इस बारे में हम 7-8 अक्टूबर को ही बताने की स्थिति में होंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj