राहुल गांधी के झारखंड नहीं आने से हिमंत बिस्वा सरमा टेंशन में, जानें वजह

झारखंड राजनीति
Spread the love

  • भाजपा के दबाव में आकर हेमंत ने सम्मान राशि बढ़ाई
  • सभी जानते हैं भाजपा की गारंटी शत फीसदी पूरी होती है

रांची। झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने मां-बहनों को 2100 रुपये महीना देने की घोषणा की थी। पहले कांग्रेस ने 2000 देने की बात कही थी। भाजपा के 2100 रुपये देने की घोषणा करने के बाद कांग्रेस ने उसे बढ़ाकर 6000 रुपये देने का ऐलान किया। हालांकि हरियाणा की जनता ने नरेंद्र मोदी के 2100 पर भरोसा किया। कांग्रेस के 6000 पर भरोसा नहीं किया। हरियाणा के लोगों ने कहा कि हमें पता है कि चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस पैसा नहीं देगी। मोदी ने जो घोषणा की है, वह सौ फीसदी लागू होगा। वे सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।

श्री सरमा ने कहा कि गोगो दीदी योजना में अब तक लाखों महिलाएं फॉर्म भर चुकी है। उनकी डाटा एंट्री हो चुकी है। पार्टी सबको जवाब भी दे रही है कि हमने जो घोषणा की है, उसको निभाने के लिए कटिबद्ध हैं। सरकार के शपथ लेते गोगो दीदी योजना लागू कर दी जाएगी। इसके लिए चार साल तक का इंतजार नहीं करना होगा।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार कैबिनेट में ₹2500 देने की मंजूरी दे देती है तो क्या होगा। कुछ ही दिन में चुनाव की घोषणा हो जाएगी। फिर महिलाओं को पैसा कहां से दे पाएंगे। यह तो लोगों को ठगने जैसा है। अगर हेमंत सरकार के पास संसाधन था और वह ₹2500 दे सकती थी तो ₹1000 से शुरुआत क्यों की। महिलाओं को क्यों ठगा। ₹1000 देने का सम्मान यात्रा क्यों निकाला। अगर हेमंत सरकार के पास महिलाओं को ₹2500 देने का संसाधन था तो ₹1000 ही क्यों दिया। क्यों ठगा।

श्री सरमा ने कहा कि हेमंत सरकार कैबिनेट में 2500 रुपये देने की मंजूरी दे देती है तो क्या होगा। कुछ ही दिन में चुनाव की घोषणा हो जाएगी। फिर महिलाओं को पैसा कहां से दे पाएंगे। यह तो लोगों को ठगने जैसा है। अगर हेमंत सरकार के पास संसाधन था और वह 2500 रुपये दे सकती थी तो 1000 रुपये से शुरुआत क्यों की। महिलाओं को क्यों ठगा। 1000 रुपये देने का सम्मान यात्रा क्यों निकाली। भाजपा की घोषणा करने के बाद वे हरकत में आए। इसलिए यह सब व्यवस्था ठगने वाली है। मोदी की गारंटी 100% है।

श्री सरमा ने कहा कि ईडी की छापामारी से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। ईडी तो अपना काम करते रहती है। मिथि‍लेश ठाकुर के क्षेत्र में आए लोकसभा के चुनाव परिणाम पर भी देखना चाहिए।

श्री सरमा ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में लोगों को 15 लख रुपए से ज्यादा मिल चुका है। हर साल आयुष्मान योजना के तहत ₹5 लाख दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना दिया गया। जल जीवन योजना के तहत घर-घर पानी दिया गया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन 1.36 लाख करोड़ रुपए की बात करते हैं। उन्होंने जितनी चोरी की छूट दे रखी है, उसमें इससे ज्यादा की अब तक लूट हो चुकी है। अगर समय रहते इस पर रोक लगाए होते तो महिलाओं को 2100 रुपये बहुत पहले से मिल रहा होता।

श्री सरमा ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि राहुल गांधी जल्द से जल्द झारखंड आए। हमें 5-6 सीट अधिक जीता कर जाएं। राहुल गांधी को अब तक आ जाना चाहिए था। उनके नहीं आने से मैं खुद टेंशन में हूं।

श्री सरमा ने कहा कि सबसे पहले राहुल गांधी ने 85 सौ वाली खटाखट योजना शुरू की। भाजपा वही सब जगह लागू कर रही है, जो पहले से चल रही है। हमारे लिए यह कोई नई योजना नहीं है। मध्य प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सब जगह जब हम महिलाओं को सम्मान दे रहे हैं तो झारखंड में क्यों नहीं देंगे। हमारे लिए कोई योजना नई नहीं है। सिर्फ नाम नया है।

श्री सरमा युवाओं को तीन लाख नौकरी दी जाएगी। अगर किसी के घर से नौकरी हो जाती है तो इस तरह की योजना की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर युवाओं को तीन लाख नौकरी और 5 लाख अतिरिक्त रोजगार की व्यवस्था हो जाए तो वे खुद घर में मां-बहनों का ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पहले ही इंटरव्यू की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसमें किसी तरह का कोई गड़बड़ी नहीं होगी। कोई क्वेश्चन पेपर लिक नहीं होगा। सब पारदर्शी होगा।

श्री सरमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एक साल सरकार रहने दे। मैं वादा करता हूं मुहर्रम और दुर्गा पूजा में किसी तरह का कोई इश्यू नहीं होगा। दुर्गा पूजा और रामनवमी में खुद मुसलमान शरीक होंगे। पूरी स्थिति बदल जाएगी। ताजिया, रामनवमी और दुर्गा पूजा का जुलूस बेहतर तरीके से निकलेगा। कहीं कोई समस्या नहीं होगी। सिर्फ एक साल का समय सरकार बनने के बाद भाजपा को दें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *