- करियर में सफल होने के लिए अनुशासन का बहुत महत्व है : प्रो पूर्ति
रांची। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग के सातवें न्यूजलेटर का विमोचन प्रोफेसर इंचार्ज प्रो इलानी पूर्ति ने 5 अक्टूबर को किया। इस अंक में जनवरी, 2024 से जून, 2024 के बीच हुई गतिविधियों को शामिल किया गया है। हर 6 माह में शिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थी न्यूजलेटर तैयार करते हैं।
इस अवसर पर प्रो इंचार्ज प्रो इलानी पूर्ति ने विभाग को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। यह विभाग विद्यार्थियों को सैद्धांतिक और प्रायोगिक रूप से शिक्षा दे रहा है।
प्रो पूर्ति ने कहा कि मास कम्युनिकेशन विभाग के लिए प्रैक्टिकल बेहद जरूरी है। न्यूजलेटर इसी प्रैक्टिकल का परिणाम है। करियर में सफल होने के लिए अनुशासन का बहुत महत्व है। जब प्रैक्टिकल किया जाता है, तब अनुशासन में रहकर ही काम करने से सफलता जरूर मिलती है।
बर्सर प्रो प्रवीण सुरीन ने कहा कि न्यूजलेटर के जरिए देश विदेश के लोग मास कम्युनिकेशन विभाग की गतिविधियों की जानकारी ले पाएंगे। यह बहुत ही अच्छा और प्रशंसनीय प्रयास है।
न्यूजलेटर की संपादकीय मंडल के सदस्य रिया छाबड़ा ने कहा कि न्यूजलेटर बनाते समय प्रस्तुतिकरण की बारीकियों को जाना और समझा। यह हमारे लिए सीखने का मंच रहा, जो मेरे करियर के लिए उपयोगी साबित होगा।
न्यूजलेटर के विमोचन के अवसर पर प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग, प्रो संतोष कुमार, संपादकीय मंडल के सदस्य सौरभ, दिव्या, उदित, अभिषेक, अंकित, कौशर आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj