- जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हूं : मिथिलेश ठाकुर
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। दुर्गा पूजा पर गढ़वा को बड़ा तोहफा मिला है। जिला मुख्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर में तीन एकड़ भूमि में मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर लगभग 15 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा।
इसमें कई खेलों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाने की भी सुविधा उपलब्ध होगी। पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह पलामू प्रमंडल सहित झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश आदि के लिए खेल का केंद्र बनेगा।
गढ़वा विधायक और झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इस मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर एवं आउटडोर खेलों की सुविधा होगी। खिलाड़ियों के अलावा सभी उम्र के अन्य लोगों के लिए फिटनेस और खेल प्रतियोगिता की भी व्यवस्था होगी।
आउट डोर गेम में राष्ट्रीय स्तर का वॉलीबॉल कोर्ट, नेट सिस्टम, मार्किंग एवं सीटिंग एरिया सहित खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर हाई क्वालिटी का फ्लोरिंग होगा। इंडोर गेम में बैडमिंटन हॉल होगा। इसमें कई कोर्ट बनेंगे। यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा सकेगी।
यहां राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्विमिंग पुल बनाया जाएगा। यहां प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता आयोजन की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, सवार फैसिलिटी, गेमिंग, दर्शकों के लिए गैलरी होंगे। यह स्विमिंग पुल पूरी तरह से कवर्ड होगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जा सकेगी।
परिसर में सर्व सुविधा संपन्न जिम की व्यवस्था होगी। वर्कआउट के लिए अत्याधुनिक मशीन, फ्री वेट कार्डियो इक्विपमेंट के साथ ग्रुप फिटनेस क्लास की भी व्यवस्था होगी। इसमें सर्टिफाइड ट्रेनर होंगे।
इंडोर गेम में टेबल टेनिस सेक्शन होगा। इसमें मल्टीपल टेबल होंगे। टीटी की राष्ट्रीय स्तर की भी प्रतियोगिता आयोजित की जा सकेगी। कुश्ती एवं बॉक्सिंग एरिना बनेगा। इसमें सभी सेफ्टी इक्विपमेंट के साथ बॉक्सिंग रिंग, रेसलिंग मैट बनाए जाएंगे। इसमें कोचिंग, ट्रेनिंग एवं प्रतियोगिता आयोजित करने की भी व्यवस्था होगी। इंडोर गेम में चेस एवं कैरम की भी व्यवस्था की गई है।
यह सुविधा खिलाड़ियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी उपलब्ध होगा। परिसर के चारों ओर वाकिंग ट्रैक भी बनेगा। इसमें आम लोग भी वॉकिंग एवं जॉगिंग कर सकेंगे। खिलाड़ियों एवं आम लोगों के लिए सर्व सुविधा युक्त कैफेटेरिया होगी। इसमें लोगों के लिए हेल्दी फूड, हेल्दी ड्रिंक एवं लाइट मिल उपलब्ध कराया जाएगा। यहां खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अन्य आगंतुक रिलैक्स भी कर सकेंगे। साथ ही टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।
मंत्री ने कहा कि गढ़वा काफी तेजी से स्पोर्ट्स हब बनने की ओर अग्रसर है। जिले में खेल का विकास एवं खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हर संभावनाओं की तलाश कर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में खेल सुविधा बढ़ाने के लिए और भी अन्य कार्य किए जाएंगे। वे खेल के क्षेत्र में गढ़वा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj