संजय यादव
देवघर। अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव की अगवाई में उनकी टीम ने नंदन पहाड़ रोड स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों को आग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए अग्निशमन प्रशिक्षण दिया। इसके अंतर्गत पदाधिकारी के द्वारा बच्चों को आग क्या है? आग के कितने प्रकार होते हैं? विभिन्न कारणों से उत्पन्न छोटे-मोटे आग को सावधानीपूर्वक कैसे बुझाया जाना चाहिए? किन विशेष परिस्थितियों में अग्निशमन विभाग को बुलाया जाना चाहिए? इन बातों की जानकारी दी गई।
उन्होंने बच्चों को अग्निशमन के आपातकालीन संख्या 112 की जानकारी भी दी। अग्निशमन पदाधिकारी व उनकी टीम ने विद्यालय के मैदान में आग लगाकर और उन्हें अलग-अलग तरीके से बुझाकर बच्चों को दिखाया। उन्हें समझाया कि आग लगने पर घबराना नहीं है, बल्कि अपनी समझ से उसपर काबू पाने का प्रयास करना है। जरूरत पड़ने पर 112 पर कॉल करना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj