जल्‍द नई भूमिका में नजर आएंगे मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम में पूर्व कप्‍तान और मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जल्‍द नई भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरुकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा बनेंगे।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा बनेंगे। इस आशय का पत्र उन्होंने निर्वाचन आयोग को दिया है। निर्वाचन आयोग उनकी तस्वीर का उपयोग स्वीप के कार्यक्रमों में करेगा।

वहीं, मतदाताओं को अधिकाधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करनेवाली उनकी अपील का उपयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने में होगा। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से जुड़ कर मतदाता जागरुकता अभियान में सहयोग करेंगे। नामचीन शख्सियत के जुड़ाव से मतदाता जागरूकता अभियान को बल मिलेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj