दीपावली के दिन धमाका, जयराम महतो की पार्टी के प्रत्‍याशी झामुमो में शामिल

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़े बदलाव करने का दावा करते हुए जयराम महतो की पार्टी JLKM मैदान में उतरी थी। सबसे पहले विधानसभा सीटों पर प्रत्‍याशी की घोषणा की थी। अब मतदान से पहले जयराम महतो को बड़ा झटका लगा है। इनकी पार्टी के प्रत्‍याशी झामुमो में शामिल हो गए हैं।

जयराम महतो की पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अखिल अख्तर ऊर्फ रिजवान झामुमो में शामिल हो गए। उन्‍हें गांडेय विधानसभा से JLKM ने प्रत्याशी बनाया था।

दीपावली के मौके पर रांची स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिजवान को पार्टी में शामिल कराया। गांडेय से रिजवान कल अपना नाम वापस लेंगे।

झारखंड को बदलने का दावा करते हुए चुनाव में उतरने वाले जयराम महतो के साथी अब धीरे-धीरे उनसे अलग हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हजारीबाग से उम्‍मीदवार रहे संजय मेहता उनसे अलग होकर नई पार्टी बना ली। अब रिजवान अलग हो गए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj