रांची। दीपों की रोशनी के साथ धुर्वा स्थित स्वामी ब्रिजफोर्ड स्कूल परिवार ने दीपावली का उत्सव मनाया। रावण वध के साथ श्री राम भगवान की अयोध्या वापसी को बच्चों ने नाट्य रूप में प्रस्तुत किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गुंजन भसीन ने सभी शिक्षकों एवं बच्चों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है। इसे खुशी के साथ मनाएं एवं पटाखों का कम से कम और सावधानी से प्रयोग करें। सुरक्षित रहें।
दीपावली के शुभ मौके पर विद्यालय की उपाध्यक्ष प्रियंका जलान के सौजन्य से बच्चों ने गरीब बच्चों में पटाखे, कपड़े, मिठाई और उपहार बांटे। उनके साथ खुशियां साझा कीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj