दिव्‍यांग मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया जागरूक

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरुकता के लिए आज स्वीप कोषांग की ओर से सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और बाल विकास परियोजना पोषक क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं को जागरुक करने के लिए डोर टू डोर विजिट किया गया। इसमें बूथ अवेयरनेस ग्रुप द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों/घरों पर भी दिव्यांगजनों को 13 नवंबर 2024 को होने वाले मतदान के तिथि की जानकारी दी गई। बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के लिए कई सुविधाएं दी गयी हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था है। जो बूथ तक नहीं पहुंच सकते हैं, उनके लिए वाहन की सुविधा दी जा रही है। आप आएं और मतदान करें।

कार्यक्रम में सभी आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और स्वीप कोषांग के पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। आंगनबाड़ी सेविका रेखा देवी सुपरवाइजर किरण पाल एवं मनोरम कुमारी द्वारा नगर क्षेत्र के सरना टोली के प्रकाश कच्छप, बरवा टोली निवासी भरत साहू को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *