झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 19 अक्‍टूबर को देवफेस्ट ’24

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सहयोग से गूगल डेवलपर ग्रुप्स, रांची झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 19 अक्टूबर, 2024 को देवफेस्ट ’24 का आयोजन करेगा। कार्यक्रम में स्पीकर सेशन, पैनल डिस्कशन और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विभिन्न शहरों व संस्थाओं से 1000 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित होने वाले हैं। प्रतिभागियों में हर आयु के छात्र शामिल होंगे। इन छात्रों को एआई, टेक्नोलॉजी व अन्य टेक्निकल विषयों में रुचि हैं, उनके मार्गदर्शन के लिए यह एक अच्छा अवसर सिद्ध होगा।

स्पीकर सेशन में कई प्रतिष्ठित वक्ता शामिल होंगे। इनमें गूगल के सीनियर सोल्यूशनस कंसल्टेंट विजय कुमार जंगमशेट्टी, सर्विसनाउ के सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रिंस कुमार, एपीआई डैश की फाउंडर आशिता प्रसाद, देओलाइट के सिनियर एग्जीक्यूटिव इमरान रौशन, आइरिस एरियल इनोवेशनस के फाउंडर व सीइओ निखिल सैनी और क्यूंविन के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक दोशी शामिल होंगे।

इसके अलावा एआई पर निर्धारित एक पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें अन्य और कई वक्ता शामिल होंगे। जेनज़ोन के सीनियर मैनेजर अंतरिक्ष गुप्ता के द्वारा एक लाइव पॉडकास्ट का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें वह जेनरेटिव एआई के विषय पर बात करेंगे।

ग्रुप्‍स के सलाहकार और एचपी इंक के सॉल्यूशन आर्किटेक्ट देशबंधु मिश्रा ने बताया कि वे झारखंड में एक ऐसा माहौल बनाना चाहते है, जहां छात्र नवीनतम तकनीकों के बारे में सीख सके। यह कार्यक्रम के माध्यम से वे प्रतिभागियों को तकनीक उद्योग के अनुभवी लोगों से जुड़ने का अवसर प्रदान करना चाहते हैं।

ह्यूमन एंड हेरिटेज केयर फाउंडेशन के चेयरमैन और डेवफेस्ट के सलाहकार व मेंटर अमरदीप कौशल ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वे गूगल डेवलपर्स ग्रुप का नेटवर्क झारखंड राज्य में विकसित और मजबूत करना चाहते है। यह कार्यक्रम माननीय प्रधान मंत्री के भारत को दुनिया का एआई हब बनाने के विजन का सम्मान और समर्थन करने की एक पहल है।

एड्रोसोनिक के आर एंड आई इंजीनियर और गूगल डेवलपर ग्रुप के ऑर्गेनाइजर तुषार राज ने बताया कि वो और उनकी टीम प्रतिभागियों को एक शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उनकी टीम इस कार्यक्रम को संभव बनाने के लिए दिन-रात अथक प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *