गोमिया के नक्सल प्रभावित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र पहुंची उपायुक्त

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया। बोकारो की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया याधव ने रविवार को गोमिया प्रखंड के नक्सल प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। कलस्टर, बूथों का भौतिक सत्यापन करने सहित स्टेटिक सर्विलांस के तहत वाहन चेकिंग का जायजा लिया गया। उनके साथ जिला के विभिन्न विभागों के अफसर भी थे।

उपायुक्‍त ने दौरे के क्रम में कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण निर्धारित तिथि को निर्भिक होकर मतदान करें। बूथों का भौतिक सत्यापन कर कमियों को दूर करने का निर्देश सबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। उन्होंने आइइएल गोमिया स्थित चेकनाका में स्टेटिक सर्विलांस टीम को वाहनों की जांच में तेजी लाने की बात कही। चतरोचट्टी स्थित कलस्‍टर का निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली।

उपायुक्‍त ने कहा कि चुनाव से सबंधित जो दिशा निर्देश मिले हैं। समय रहते कमियों को दूर करें। किसी भी कीमत पर कोताही नहीं बरते। उन्‍होंने हुरलूंग, कुर्कनालो का भी दौरा कर जायजा लिया।

एसपी मनोज सवर्गियारी ने थाना प्रभारियों को सुरक्षा से सबंधित जानकारी लेकर कई दिशा निर्देश दिये। उन्होंने वाहन की चेकिंग के अलावा क्षेत्र से बाहर के लोगों पर निगरानी रखने की बात कही। मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, बेरमो अनुमंडल के एसडीएम मनोज मछुवा. जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारी के अलावा गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *