
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज भवन में दीपशिखा, बाल विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (पुरश्री की एक इकाई) का एक शिष्टमंडल ने श्रीमती प्रियंका जालान के नेतृत्व में भेंट की। इस अवसर पर शिष्टमंडल ने राज्यपाल को दीपशिखा द्वारा मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
राज्यपाल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के हित में समर्पित रूप से कार्य करना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज के सभी वर्गों से निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग की आवश्यकता है, ताकि वे जीवन में आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj