- सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोकना पार्टी का पहला लक्ष्य
रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की झारखंड राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के महासचिव डी राजा, राष्ट्रीय सचिव झारखंड सह प्रभारी रामकृष्ण पांडा मुख्य रूप उपस्थित थे। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया झारखंड में वाम और धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा।
डी राजा ने कहा कि झारखंड के खनिज संपदाओं पर कॉर्पोरेट और भाजपा घराने की नजर है। वे झारखंड की मिनरल्स को लूटना चाहती है। इसीलिए भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए हम सभी प्रयास करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रथम पेज में 15 विधानसभा क्षेत्र का चयन किया गया। सम्मानजनक समझौता नहीं होने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य में 15 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी।

मीडिया से बातचीत करने वालों में झारखंड प्रभारी रामकृष्ण पांडा, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडेय, केडी सिंह, अजय कुमार सिंह, सुजीत घोष, इम्तियाज़ खान सहित अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj