नामांकन करने के बाद मां की अंत्‍येष्टि में शामिल हुए कांके से कांग्रेस प्रत्याशी

झारखंड
Spread the love

रांची। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा ने शुक्रवार को कांके विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया। इससे पहले सुबह पांच बजे सुरेश बैठा की मां 89 वर्षीया दसमी देवी की मृत्‍यु हो गई थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। इसके बाद भी श्री बैठा हजारों समर्थकों के साथ मोरहाबादी के बापू वाटिका से चलकर गुरुजी शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेकर नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान ठाकुरगांव निवासी गोपाल तिवारी प्रत्याशी सुरेश बैठा के प्रस्तावक बने।

नामांकन के दौरान निवर्तमान मंत्री इरफान अंसारी, विधायक राजेश कच्छप, यशस्विनी सहाय, किशोर शाहदेव, कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, जमील अख्तर सहित अन्य समर्थक मौजूद थे। श्री बैठा ने नामांकन के बाद कहा कि इस बार कांके विधानसभा क्षेत्र से हमारी जीत निश्चित है और विगत पांच साल हमने कई विकास के काम किए हैं। वहीं आने वाले पांच साल में हमारा झारखंड विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा होगा, जहां सभी के पास रोजगार होगा।

नामांकन करने के बाद शाम नामकुम की सपही नदी के किनारे शाम चार बजे मां का अंतिम संस्कार किया। सुरेश का भाई कुलेश रजक ने मुखाग्नि‍ दी। इस दौरान अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj