छठ महापर्व को लेकर सतबहिनी झरना तीर्थ में सफाई अभियान शुरू

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में लोक आस्था के छठ महापर्व के आयोजन को लेकर सतबहिनी विकास समिति के तत्वावधान में सफाई अभियान शुरू किया गया। समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने कहा कि झरना घाटी में सेतु मार्ग से सटे उत्तर तरफ बहुत से अवांछित पेड़ एवं झाड़ियां उग आई हैं। इसके चलते जल प्रवाह बाधित होने के कारण मिट्टी एवं बालू का ढेर भी जमा हो गया है। झरना घाटी से सटे हुए बड़ा छठ घाट स्थित है। इसलिए छठ घाट से होकर नदी का जल प्रवाह निराहार छठ व्रतियों को उपलब्ध कराए जाने को लेकर घाटी की सफाई आवश्यक है।

मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति की आमसभा में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। सचिव ने कहा कि महापर्व के पहले सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सूर्य मंदिर के पीछे एवं बजरंगबली मंदिर के दक्षिण मेला मैदान में भी बरसात के कारण हो गए ऊंचे-नीचे गड्ढों को समतल कराया जाएगा।

मालूम हो कि सतबहिनी झरना तीर्थ में महाव्रत छठ का कई वर्षों से विराट आयोजन होने लगा है। इस सुंदर एवं रमणीक तथा सुविस्तृत स्थल पर स्थानीय 100 गांवों के साथ-साथ झारखंड के विभिन्न जिलों एवं देश के विभिन्न राज्यों के करीब 1 लाख निराहार छठ व्रती सतबहिनी आया करते हैं।

छठ व्रतियों के परिजन एवं यहां होने वाले भगवान भास्कर के सबसे महान पर्व छठ की मनोहारी छटा को देखने के लिए बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों को मिलाकर करीब 3:50 लाख लोग सतबहिनी झरना तीर्थ में जुट जाया करते हैं। इस महाजुटान को लेकर तत्संबंधी सारी व्यवस्था समिति के द्वारा की जा रही है। इसमें टेंट, लाइट, साउंड, पेयजल आदि प्रमुख हैं। इधर गेट नंबर 2 पर झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग के द्वारा साइनेज बोर्ड लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj