नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार को समर्थन दिया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश को चुनाव भी एनडीए का हिस्सा बनकर लड़ा था। बीच-बीच में उनकी एनडीए से खटपट की खबरें भी आती रहती है। इस बीच 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चंद्रबाबू नायडू ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
श्री नायडू के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दक्षिण के राज्यों में राजनीति हलचल तेज होने की बात भी कही जा रही है। इसे केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि एनडीए 2029 का चुनाव मिलकर लड़ेगा। सीएम नायडू ने 2029 के विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए मंडलवार एनडीए समन्वय समितियों के गठन का सुझाव दिया।
श्री नायडू ने टीडीपी नेताओं को जन सेना और बीजेपी नेताओं के साथ करीबी समन्वय बनाकर आगे बढ़ने का निर्देश दिया है। टीडीपी-जेएसपी-बीजेपी गठबंधन सही जाति और धार्मिक गतिशीलता के कारण आंध्र में अजेय है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj