रांची। सतर्कता जागरुकता अभियान के अंतर्गत 24 अक्टूबर, 2024 को सीसीएल ने कांके स्थित पीएम श्री विद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूल से 125 छात्रों ने भाग लिया।
अभियान के तहत 23 अक्टूबर केंद्रीय विद्यालय, राजेंद्रनगर में स्लोगन लेखन, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसका पुरस्कार वितरण आज किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल से 210 छात्रों ने भाग लिया।
सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को सतर्कता जागरुकता सप्ताह के बारे में जानकारी दी। अपनी जीवन शैली में ईमानदार और सत्यनिष्ठ रहने की सलाह दी।
गौरतलब है कि सतर्कता विभाग द्वारा 17 से 26 अक्टूबर तक रांची के भिन्न भिन्न स्कूलों में कई प्रतियोगिता कराई जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj